छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध , फिर बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

बलरामपुर , 25/03/2025 4:00:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध , फिर बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

बलरामपुर 25 मार्च 2025 - बलरामपुर जिले में प्रेमी ने प्रेमिका को जंगल में ले जाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी के लिए दबाव बनाने पर सिर को पत्थर से कुचल दिया। मामला कुसमी थाना क्षेत्र के उमको गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमिका का नाम दिव्या पैकरा (18) है, वह चैनपुर गांव की रहने वाली थी। बॉयफ्रेंड का नाम रविशंकर पैकरा (34) है, जो चैनपुर का ही निवासी है। कुछ साल से दोनों के बीच अफेयर था।

दरअसल, 3 नवंबर 2023 को चैनपुर निवासी दिव्या पैकरा (18) उमको गांव में मेला देखने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था, फिर 13 नवंबर को कतारी कोना जंगल में दिव्या पैकरा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने मामले में धारा 302 का केस दर्ज किया। जांच में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, तो फाइल बंद कर दी गई थी।

2025 में एसपी वैभव बैंकर ने बंद फाइल को दोबारा खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद जांच में पता चला कि दिव्या पैकरा का गांव के ही रविशंकर पैकरा (34) के साथ अफेयर था। पुलिस ने प्रेमी रविशंकर पैकरा को हिरासत में लिया। आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की फिर दिव्या पैकरा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में रविशंकर पैकरा ने बताया कि, दिव्या पैकरा के साथ उसका कुछ साल से प्रेम प्रसंग था। वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसे लेकर घर में विवाद होता था, इसलिए उसने दिव्या पैकरा की हत्या की साजिश रची। दिव्या पैकरा उमको मेला देखकर वापस लौट रही थी। रविशंकर पैकरा रास्ते से दिव्या को ऑटो पर बैठाकर कतारी कोना जंगल में नाले के पास ले गया, जहां प्रेमिका को मारकर फेंक दिया।

छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध , फिर बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH