छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर हाईकोर्ट का सख्त रुख , गृह विभाग से मांगा जवाब

बिलासपुर , 24/03/2025 7:21:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर हाईकोर्ट का सख्त रुख , गृह विभाग से मांगा जवाब

बिलासपुर 25 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध के बावजूद कंपनियों द्वारा उल्लंघन किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में दायर जनहित याचिका (PIL) पर सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने राज्य शासन के गृह विभाग के सचिव से जवाब तलब किया है। साथ ही सट्टेबाजी में लिप्त कंपनियों को भी नोटिस जारी किया गया है।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता सुनील नामदेव की ओर से अधिवक्ता अमृतो दास ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर और अधिवक्ता तुषार धर दीवान ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

याचिकाकर्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन कई कंपनियां इसका उल्लंघन कर रही हैं। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में IPL 2025 से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी के विज्ञापन भी शामिल हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि न्यायालय की रजिस्ट्री में अभिलेख दर्ज किया जाए। राज्य अधिवक्ता को भी इस याचिका की प्रति दी जाए। याचिकाकर्ता को 24 घंटे के भीतर अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का समय दिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य गृह विभाग के सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया गया। प्रतिवादी कंपनियों को नियमानुसार प्रक्रिया शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल 2025 को होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH