छत्तीसगढ़ - 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप , सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ , 24/03/2025 4:16:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप , सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ 24 मार्च 2025 - रायगढ़ जिले से रेप का मामला सामने आया है यहाँ एक युवक ने रात में सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ रेप किया, फिर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम उकारीपाली निवासी विकास भारद्वाज अपने मामा के घर आता-जाता था। 16 साल की नाबालिग पिछले 2 सालों से उसे जानती थी। अप्रैल 2024 में जब नाबालिग के रिश्तेदार के घर शादी हो रही थी, तो विकास भी आया और उसे पंसद करने की बात कहने लगा। तब दोनों के बीच बातें हुई और मोबाइल पर उनकी बातचीत होने लगी। 31 दिसबंर 2024 को जब नाबालिग घर पर अकेली थी, तब विकास उसके घर पहुंचा और बाइक पर नाबालिग को घुमाने के नाम से ले गया।

दिन भर वो इधर-उधर घुमाता रहा। इसके बाद जब रात हुआ, तो कांशीचुवा के पास ले सुनसान जगह पर ले जाकर विकास शादी का झांसा देने लगा, तब नाबालिग ने अभी उम्र नहीं होने की बात कही, तो धमकी देते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग को अपने साथ घर ले गया। अगले दिन जब उसके परिजनों को पता चला तो उसके परिजन उसे लेकर घर चले गए।

शनिवार की दोपहर में जब नाबालिग परीक्षा देने के लिए जा रही थी, तो विकास भारद्वाज उसके पास पहुंच गया। साथ नहीं चलने पर बदनाम कर देने की धमकी देने लगा। नाबालिग डर से कुछ नहीं बोली और अपनी परीक्षा देने चली गई। शाम को परीक्षा देने के बाद वह वापस घर लौटी और किसी तरह अपने परिजनों को पूरी बात बताई, लेकिन लोक-लाज के भय से वे रिपोर्ट नहीं लिखा रहे थे। इसके बाद भी विकास लगातार डराने, धमकाने और बदनाम कर देने की धमकी देते रहा। जिससे परेशान होकर रविवार को पीड़िता ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH