प्रेमिका महिला आरक्षक की शादी अन्य जगह तय हो जाने से नाराज प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर ,,

मध्य प्रदेश , 24-11-2020 10:11:14 PM
Anil Tamboli
प्रेमिका महिला आरक्षक की शादी अन्य जगह तय हो जाने से नाराज प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर ,,
बड़वानी 24 नवम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय बड़वानी के समीपस्थ नर्मदा पुल पर मंगलवार सुबह एक करण नाम के युवक ने महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ पल्लवी को रिवाल्वर से गोली मार दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. युवक व युवती को तुरंत घायल अवस्था में बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिजन दिलीप सोलंकी ने बताया एक हफ्ते बाद 02 दिसंबर को पल्लवी की शादी होने वाली है, जिसके लिए कल बैंक गए थे तब से युवक करण उनका पीछा कर रहा है और आज जब मंगलवार सुबह नर्मदा पुल के समीप स्थित नर्मदा मंदिर में वे बेटी की शादी का आमंत्रण पत्र रखने आए थे. जैसे ही कार से लौटने लगे तो बाइक से नर्मदा नगर निवासी 26 वर्षीय करण पिता मंसाराम आया और बाइक कार के सामने अड़ा दी, फिर जेब से देशी पिस्टल निकाल के पल्लवी पर फायर कर दिया जिसमें गोली गर्दन के पास लगी जिसके बाद खुद ने भी गोली मार ली।

बताया जा रहा है की करण और पल्लवी में काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था. इस दौरान करण सोचने लगा था कि उसकी शादी पल्लवी से हो जाएगी. इस दौरान पल्लवी पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर चुकी थी, ट्रेनिंग के बाद उसका चयन भी हो गया. लेकिन करण बेरोजगार ही रहा जिस वजह से पल्लवी का मन बदल गया, और शादी से इंकार कर दिया।

इस बात से करण काफी गुस्सा हो उठा और उसने यह कदम उठाया घटना की सूचना पर इंदौर आईजी योगेश देशमुख भी जिला अस्पताल पंहुचे जहां घायल पल्लवी के स्वास्थ की जानकारी ली साथ ही उन्होंने पुष्टि की पल्लवी राजगढ़ जिले में महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ है जो अपने गृहग्राम नर्मदा नगर आई थी। 

घटना के बाद घायल दोनों को बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां डॉ. राजेश जैन ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है. घटनास्थल पर पुलिस ने मौके से रिवाल्वर भी बरामद की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH