छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा , 23-03-2025 11:25:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा 23 मार्च 2025 - तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया इस हादसे में बाइक सवार युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण ने नेशनल हाइवे पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। हादसा पाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ग्राम सेमरकछार निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र सरोठिया आज दोपहर बाइक से किसी काम के लिए पाली गया हुआ था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने बिलासपुर-पाली नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर बैठ गये। वहीं इस चक्काजाम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का काफिला भी फंस गया। कटघोरा से स्वास्थ्य मंत्री रायपुर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन चक्काजाम होने के कारण उनका काफिला जाम में फंस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश व मसक्कत के बाद करीब ढाई घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त कर अवरूद्ध मार्ग को बहाल कराया जा सका।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH