छत्तीसगढ़ - नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश , भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद

बलरामपुर , 20/03/2025 3:03:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश , भारी मात्रा में  शराब बनाने का सामान बरामद

बलरामपुर 20 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक आरोपी रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में नकली शराब बनाने की सामग्री मिली, जिसमें स्प्रीट, दारू की शीशियां, अलग-अलग ब्रांड के रेपर, बारकोड, हॉलमार्क स्टीकर आदि बरामद किए गए।

जांच में पता चला कि आरोपी पहले शराब दुकान में काम कर चुका है, जिससे उसे शराब निर्माण और ब्रांडिंग की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने नकली शराब बनाने और उसे बाजार में खपाने का गोरखधंधा शुरू कर दिया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी नकली शराब को छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई इलाकों में सप्लाई कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH