सक्ती - नशीली चाट खिला कर छात्रा से रेप , मकान मालिक के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती , 19-03-2025 1:36:14 AM
Anil Tamboli
सक्ती - नशीली चाट खिला कर छात्रा से रेप , मकान मालिक के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती 19 मार्च 2025 - सक्ती जिले में छात्रा से रेप करने वाले मुख्य आरोपी सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल है। पहले आरोपियों ने छात्रा का अपहरण किया फिर उसे नशीली चाट खिलाकर उसके साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 12 मार्च की शाम होली की छुट्टी पर छात्रा घर जाने के लिए निकली थी। परसदा रोड बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियों में हुलाश साहू अपने पांच साथियों के साथ पहुंचा और छात्रा को बोला कि आज बस नहीं चल रही, मैं तुम्हें छोड़ देता हूं। चूंकि आरोपी हुलाश साहू पीड़ित छात्रा के मकान मालिक का बेटा था और पूर्व में छात्रा उसके मकान में किराए पर भी रह चुकी थी। जान-पहचान होने के चलते छात्रा ने हां कहा और आरोपी के साथ स्कॉपियो में बैठ गई।

इसी बीच आरोपी ने छात्रा को नशीला चाट खिलाया, जिसके बाद छात्रा बेहोश होने लगी तब आरोपी ने छात्रा को ओडिशा के बुरला शहर ले गया और एक पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना के दौरान आरोपी के पांचों दोस्त टॉयलेट के बाहर पहरा दे रहे थे। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया और देर रात उसे उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गया था।

छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद सुबह थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सक्ती - नशीली चाट खिला कर छात्रा से रेप , मकान मालिक के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH