छत्तीसगढ़ - प्यार पर भारी पड़ा शराब , शराब पीने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

सरगुजा , 16/03/2025 8:02:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्यार पर भारी पड़ा शराब , शराब पीने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

अंबिकापुर 17 मार्च 2025 - लिव-इन- रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को उसके प्रेमी ने इतनी बेरहमी से पीटा कि सप्ताहभर बाद उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर की सहायता केंद्र पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी कोरिया पुलिस को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती सूरजमनिया कोरिया जिले के गुलियासरई निवासी नारायण सिंह के साथ दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी।

युवती के माता-पिता को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। नारायण सिंह शराब का आदी था और इस आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शराब के नशे में वह कई बार युवती से मारपीट करता था। तंग आकर सूरजमनिया अपने माता-पिता के घर चली गई थी। करीब एक महीने पहले नारायण सिंह युवती के घर पहुंचा और माफी मांगते हुए साथ चलने की गुहार लगाने लगा। उसने वादा किया कि अब वह शराब को हाथ भी नहीं लगाएगा। प्रेमी की बातों पर भरोसा कर युवती उसके साथ वापस चली गई।

सप्ताहभर पहले नारायण सिंह ने फिर शराब पीकर घर लौटने के बाद युवती से झगड़ा किया। जब सूरजमनिया ने विरोध किया तो उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवती की हालत गंभीर हो गई, लेकिन आरोपी ने उसका इलाज तक नहीं कराया। दर्द से तड़पती युवती को उसके ही घर में तिल-तिल कर मरने के लिए छोड़ दिया गया। घटना के चार दिन बाद गंभीर हालत में पड़ी सूरजमनिया ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर पिटाई की जानकारी दी।

बेटी की स्थिति सुनकर माता-पिता तुरंत गुलियासरई पहुंचे और उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत कोदेखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने केस डायरी कोरिया पुलिस को भेज दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH