छत्तीसगढ़ की एक विवाहिता को दुष्कर्म करने के बाद बेचा हरियाणा में , महीनों तक नरकीय यातना सहने के बाद अपने घर लौट कर महिला ने सुनाई आपबीती ,,

राजनाँदगाँव , 24-11-2020 1:13:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की एक विवाहिता को दुष्कर्म करने के बाद बेचा हरियाणा में , महीनों तक नरकीय यातना सहने के बाद अपने घर लौट कर महिला ने सुनाई आपबीती ,,
डोंगरगढ़ 23 नवम्बर 2020 - डोंगरगढ़ पुलिस ने मानव तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ थाना में लगातार गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज हो रही थी। इस पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो ने टीम बना कर जांच शुरू की इससे डोंगरगढ़ पुलिस को मानव तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 

बता दें कि शहर की निवासी एक महिला और उसके 03 वर्षीय पुत्र दिव्यांश जैन के गुम होने की शिकायत उनके पति शुभम जैन ने डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। बीते कल पीड़िता और उसके बेटे को साथ लेकर शुभम जैन थाने पहुंचे। 

पीड़ित महिला ने अपनी आप बीती पुलिस को बताई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों सलमान खान, जुनैद खान, शुभम तिवारी और साजदा सय्यद को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने बहला फुसलाकर पहले डोंगरगढ़ से रायपुर फिर रायपुर से हवाई जहाज से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा ले जाया गया। यहां उसे एक किराए के मकान में रखा गया था।

पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामला दुष्कर्म तक भी नहीं रुका और पीड़िता को हरियाणा ले जा कर सुरेश नाम के युवक को बेच दिया। 

जब पीड़िता ने अपने पहले से शादीशुदा होने की बात सुरेश को बताई तो सुरेश ने पीड़िता को चारों आरोपियों को वापस दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की एक अन्य युवक राजेश से शादी करा दी। लेकिन शादी के बाद पीड़िता ने राजेश को अपने पहले से शादीशुदा होने की बात बताई तो राजेश ने स्थानीय पार्षद के साथ मिल कर पीड़िता को पुलिस थाने ले कर गया। वहां से उसे सुरक्षित दुर्ग भेज दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर डोंगरगढ पुलिस ने चार आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। 

एसडीओपी चंद्रेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है और बताया कि अभी इस मामले में और आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH