छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में 04 युवकों की मौके पर ही मौत , गांव में शोक की लहर

कोरिया , 16/03/2025 8:52:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में 04 युवकों की मौके पर ही मौत , गांव में शोक की लहर

कोरिया 16 मार्च 2025 - कोरिया जिले में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा सोनहत थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर-सोनहत मार्ग पर कटगोड़ी गांव के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के वक्त दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत सोनहत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक कछार, मधला और कुशमहा गांव के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल सोनहत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय दोनों बाइकों की गति कितनी थी और क्या किसी वाहन चालक ने हेलमेट पहना था या नहीं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल

छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..

छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH