छत्तीसगढ़ - होली के दिन दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट , पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

धमतरी , 15-03-2025 12:14:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - होली के दिन दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट , पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

धमतरी 15 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था. इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली चौकी की है। इस मामले में गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मगरलोड थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष) नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था. वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच एक दिन पहले रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि पिकनिक के दौरान आरोपी ने मृतक से सामान्य बातचीत की और दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया।

इसके बाद मृतक के दोस्त बर्तन सफाई की तैयारी में लग गए. इसी समय अचानक आरोपी (ओमप्रकाश) ने हत्या के नापाक इरादे को अंजाम दिया. कुछ ही दूर खड़े दोस्तों के सामने आरोपी ने लोचन की धारदार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. दोस्त कुछ समझ पाते, आरोपी नदी के रास्ते वहां से फरार हो गया. घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह, नवापारा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव की तलाश में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH