छत्तीसगढ़ - चुनावी रंजिश को लेकर नव निर्वाचित सरपंच की पिटाई , FIRहुआ दर्ज

रायगढ़ , 12/03/2025 6:40:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनावी रंजिश को लेकर नव निर्वाचित सरपंच की पिटाई , FIRहुआ दर्ज

रायगढ़ 13 मार्च 2025 - रायगढ़ जिले में चुनावी रंजिश के चलते सात लोगों ने मिलकर सरपंच और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में सरपंच दंपती को मामूली चोटें आई हैं। घटना जोबी चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मीनगांव के सरपंच रोहित कुमार राठिया (37) हाल ही में हुए उपसरपंच चुनाव के बाद से कुछ ग्रामीणों की नाराजगी झेल रहे थे। चुनाव को लेकर गांव के उत्तम कुमार, केशव कुमार, कमलेश गबेल, रामायण गबेल, चंद्रभान राठिया, भागीरथी और घसिया राम राठिया उनसे रंजिश रख रहे थे। मंगलवार शाम सभी आरोपी रोहित कुमार के घर के पास पहुंचे और चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

जब सरपंच ने विरोध किया, तो उन्होंने उसे और उसकी पत्नी को मारने की धमकी देते हुए मापीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में जोबी चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर ने बताया कि उपसरपंच चुनाव के दौरान हुए विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। उसी को लेकर मारपीट हुई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH