समलैंगिक संबंध बनाने से मना करने पर एक युवक ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गन्ना , हुई मौत

उत्तराखंड , 11/03/2025 7:21:52 PM
Anil Tamboli
समलैंगिक संबंध बनाने से मना करने पर एक युवक ने दूसरे युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गन्ना , हुई मौत

हरिद्वार 12 मार्च 2025 - उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने एक अन्य युवक की नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि गे रिलेशन की मांग ठुकराने और नपुंसक कहे जाने के बाद गुस्साए युवक ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके भाई शीश कुमार की गांव के ही प्रमोद (22) पुत्र किशन ने बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी को हरिद्वार जिले के बंदरजूड़ जंगल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया गन्ना भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रमोद ने खुलासा किया कि मृतक सोनू उर्फ शिशू, जो उससे लगभग 10 साल बड़ा था, एक समलैंगिक (गे) था और कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल चुका था। प्रमोद ने बताया कि जब उसने इनकार किया, तो सोनू ने पूरे गांव में उसके नपुंसक होने की अफवाह फैला दी।

यह बात प्रमोद के लिए अपमानजनक बन गई और वह उसे सबक सिखाना चाहता था। घटना के दिन, झगड़े के दौरान गुस्से में आकर प्रमोद ने खेत में पड़े गन्ने को सोनू के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH