राजधानी रायपुर में कार में घुमाने ले जाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,,
रायपुर , 23-11-2020 7:31:33 PM
रायपुर 23 नवम्बर 2020 - राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की गिरफ्तार आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी युवक पीड़िता का प्रेमी है। उसने 17 नवंबर की रात कार में घुमाने ले जाने का बहाना बनाकर अपने दो साथियों के नाबालिक के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था।
गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, जो देर रात अटारी गांव में मिला। फिलहाल पुलिस दोनों फरार आरोपितों उपेंद्र गुप्ता और गिरीश साहू की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपीयो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना गुढ़ियारी में दुष्कर्म के मामले में अपराध क्रमांक 222/20 धारा 365, 376डी, क, 506 भादवि. एवं 4, 6 पास्को एक्ट के प्रकरण में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता के दोस्त और गैंगरेप के मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता पिता दिलीप केशरवानी की उम्र 18 साल है। वह जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर का निवासी है।














