सक्ती जनपद पर होगा कांग्रेस का कब्जा?? , 14 जनपद सदस्यों के साथ गायब हुआ कांग्रेसी नेता,,

सक्ती , 09-03-2025 5:02:41 PM
Anil Tamboli
सक्ती जनपद पर होगा कांग्रेस का कब्जा?? , 14 जनपद सदस्यों के साथ गायब हुआ कांग्रेसी नेता,,

सक्ती 09 मार्च 2025 - सक्ती जिले के चार जनपद पंचायत में से मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा में जनपद अध्यक्ष का चुनाव 04 मार्च को संपन्न हो चुका है, जहां भाजपा ने अपनी मज़बूत पकड़ साबित करते हुए जीत दर्ज की है। लेकिन जिला मुख्यालय सक्ती जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव अभी बाकी है, और इसकी तारीख 12 मार्च को तय की गई है।

24 सीटो वाली जनपद पंचायत सक्ती में अध्यक्ष पद को लेकर अब तक कोई स्पष्ट समीकरण उभरकर सामने नहीं आया है। एक तरफ भाजपा 11 सदस्यों का समर्थन होने की बात कह रही है वही कांग्रेस भी 14 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस चुनावी माहौल में कुछ नेता पार्टीगत जीत-हार की बजाय उपाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं।

जोड़ तोड़ के बीच एक नई खबर निकल कर सामने आ रही है। अगर सूत्रों की माने तो बाराद्वार क्षेत्र का एक कद्दावर कांग्रेस नेता जिसकी धर्मपत्नी चुनाव जीत कर BDC बनी है वो अपनी पत्नी के साथ 24 में से 14 जनपद सदस्यों को लेकर अज्ञातवास में चला गया है जो मतदान तिथि 12 मार्च को अचानक सभी 14 सदस्यों को लेकर अचानक प्रकट होगा।

अगर इस नेता का दांव सही पड़ता है और सभी 14 जनपद सदस्य उसकी पत्नी को वोट देते है तो सक्ती जनपद पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH