छत्तीसगढ़ - देवर ने विधवा भाभी के साथ किया बड़ा कांड , परिजनों को इस हाल में मिली महिला

बिलासपुर , 09/03/2025 11:02:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देवर ने विधवा भाभी के साथ किया बड़ा कांड , परिजनों को इस हाल में मिली महिला

बिलासपुर 09 मार्च 2025 - सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम खैरा निवासी राजकुमारी बर्मन (38) मजदूरी कर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 7 मार्च को दोपहर में, जब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी उसका देवर संजय बृजवासी, जो चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा का निवासी है, घर आया।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर संजय ने राजकुमारी को कमरे में गमछे से उसका गला घोंट दिया और फरार हो गया। हत्या करने के करीब आधे घंटे बाद आरोपी संजय ने अपनी बड़ी मां की बेटी को फोन कर खुद ही जानकारी दी और खुदकुशी करने की बात कहकर मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद उसकी बहन ने परिवार को सूचना दी।

परिजनों ने जब घर पहुंचकर देखा तो राजकुमारी मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी संजय का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH