सेना का फर्जी मेजर गिरफ्तार , लड़कियों को शादी का सपने दिखा कर करता था ठगी , अब तक 17 लड़कियों को बना चुका है शिकार ,,

देश , 23-11-2020 6:48:17 PM
Anil Tamboli
सेना का फर्जी मेजर गिरफ्तार , लड़कियों को शादी का सपने दिखा कर करता था ठगी , अब तक 17 लड़कियों को बना चुका है शिकार ,,
नई दिल्ली 23 नवम्बर 2020 -  देशभर में लुटेरी दुल्हन के किस्से और कारनामे कई बार सामने आ चुके हैं, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में धोखेबाज दूल्हा आया है। दरअसल, तेलंगाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सेना का मेजर बताता था और लड़कियों को शादी के झांसे में फंसा लेता था। बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक करीब 17 लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और उनसे छह करोड़ रुपये से ज्यादा ठग चुका है।

9 वीं तक पढ़ा है आरोपी 

तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुदवथ श्रीनु नाइक के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले के किलाम्पल्ली गांव का रहने वाला है। वह अब तक 17 लड़कियों को फंसा चुका है और उनसे 6.61 करोड़ रुपये ठग लिए। अहम बात यह है कि इस ठग ने लोगों को अपने बारे में जितनी भी बातें बताई थीं, सब फर्जी निकलीं। आरोपी महज 9 वीं तक पढ़ा है, लेकिन वह खुद को एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में एमटेक बताता था। वह शादीशुदा है और एक बेटे का बाप भी है, लेकिन खुद को कुंवारा बताकर लड़कियों को झांसे में लेता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़कियों और उनके परिजनों को फंसाने के लिए कई मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बना रखे थे।

2014 में शुरू किया फर्जीवाडा

पुलिस के मुताबिक, मुदवथ ने 2002 में गुंटूर जिले के स्वास्थ विभाग में कार्यरत महिला से सबसे पहले शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। आरोपी मुदवथ का परिवार गुंटूर जिले के वीनूकोंडा इलाके में रहता है। 2014 में मुदवथ हैदराबाद शिफ्ट हो गया और जवाहर नगर स्थित सैनिकपुरी में रहने लगा। पुलिस का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को सेना कार्यालय में नौकरी मिलने की जानकारी दी। साथ ही, कुछ जरूरी काम बताकर पत्नी से 67 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने एमएस चौहान के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया और खुद को सेना का अधिकारी बताने लगा।

ऐसे शिकार फंसाता था आरोपी 

बताया जा रहा है कि आरोपी मुदवथ ने सेना की वर्दी में फोटो खिंचवाए और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद उसने कुछ मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भी फर्जी प्रोफाइल बनाए और शादी के लिए लड़कियों को फंसाने लगा। उसने हैदराबाद में एक कमरा भी किराए पर लिया, जिसे सेना का अपना कार्यालय बताता था। उसमें वह सेना की वर्दी पहनकर बैठता और लड़कियों व उनके परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करता था। वह खुद को नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे से पासआउट बताता था। शुरुआत में वह दहेज न लेने की बात कहता था, लेकिन बाद में जरूरी काम का बहाना बनाकर पैसे ऐंठने लगता था।

इस तरह की करोड़ों की ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस फर्जी मेजर ने तेलंगाना के राज्य सचिवालय में कार्यरत एक अधिकारी से 56 लाख रुपये ठगे थे। इसी तरह से वारंगल निवासी एक परिवार से दो करोड़ की ठगी की बात सामने आई है। आरोपी ने खुद को गोरखपुर से आईआईटी पासआउट बताकर भी कई लोगों को शिकार बनाया था। जब वह एक और परिवार से धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने की कोशिश में था, तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया।

मर्सिडीज बेंज में चल जमाता था रौब

पुलिस को हैदराबाद में मुदवथ का दो मंजिला मकान और तीन कारें मिली हैं। बरामद कारों में एक मर्सिडीज बेंज है, जिससे वह लोगों पर रौब जमाता था। इसके अलावा उसके कब्जे से सैन्य अधिकारी की तीन वर्दी, बैज, फर्जी पहचान पत्र, कुछ फर्जी प्रमाण पत्र, एक नकली पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुदवथ के खिलाफ वारंगल में भी एक केस दर्ज है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH