छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण , कार सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा , 08/03/2025 5:45:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण , कार सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर 08 मार्च 2025 - अंबिकापुर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कॉलेज से घर के लिए निकली सेकंड ईयर की छात्रा काे कार सवार युवक गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा और आरोपियों की तलाश में जुटी है. यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के बौरीपारा की रहने वाली छात्रा खुशी दुबे कॉलेज से घर के लिए निकली थी. इस दौरान कार सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया. खुशी शासकीय राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामला दर्ज कर छात्रा और आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है. शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा ने अपने पिता को कॉल कर खुद के अपहरण की सूचना दी थी। छात्रा ने बताया कि कार सवार तीन से चार युवक उसका अपहरण कर ले जा रहे हैं। इसके बाद छात्रा का फोन बंद हो गया है। घटना की जानकारी खुशी दुबे के परिजनों को मिली तो वे मणिपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

ASP अमोलक सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत पर मणिपुर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। अब तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। ASP अमोलक सिंह ने कहा कि पहली प्राथमिकता छात्रा की सकुशल बरामदगी की है। कार सवारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। छात्रा के फोन को भी ट्रेस करने की कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH