पाँच साल पहले युवक ने दोस्त की मोबाईल से चुराया था बैकअप , अब जा कर दोस्त की पत्नी को करने लगा ब्लैकमेल ,,

देश , 23-11-2020 4:50:08 PM
Anil Tamboli
पाँच साल पहले युवक ने दोस्त की मोबाईल से चुराया था बैकअप , अब जा कर दोस्त की पत्नी को करने लगा ब्लैकमेल ,,
जोधपुर 23 नवम्बर 2020 - कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद कई लोग बेरोजगार हो गए. ऐसे में कई लोगों ने अपराध कर पैसा कमाने का काम शुरू कर दिया है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान में जोधपुर जिले के बनाड़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ हैजहां एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि एक युवक मोबाइल से उसे कॉल करता था. साथ ही युवक महिला को उसकी फोटो व्हाट्सऐप पर भेजता था. यही नहीं, आरोपी युवक ने महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 3.50 लाख रुपये की मांग की है।

इसके बाद डरी सहमी महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजना ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी है कि पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति फोन कर उसकी निजी फोटो वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. साथ ही युवक उस महिला से इसके बदले में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है. वहीं, युवक ने पैसे ना देने पर फोटो वायरल की धमकी दी है।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला के फोटो पति के मोबाइल से लिया था. आरोपी ने लॉकडाउन के बाद से ही पैसे की तंगी चल रही थी जिसकी वजह से महिला से रुपये एंठने के लिए ब्लैकमेलिंग की बात स्वीकार की. वहीं, थानाधिकारी पुलिस अशोक आंजना का कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि पीड़िता के पति व आरोपी पूर्व में साथ काम करते थे. उसी दौरान लगभग 5 साल पहले पीड़िता के पति के मोबाइल का बैकअप अपने लैपटॉप में लिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH