छत्तीसगढ़ - फसल की रखवाली कर रहे किसान पर शेर ने किया हमला , किसान की हालत गंभीर

बिलासपुर , 06/03/2025 8:49:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फसल की रखवाली कर रहे किसान पर शेर ने किया हमला , किसान की हालत गंभीर

बिलासपुर 06 मार्च 2025 - फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है, जहां रहने वाला किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया था।इस दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया. 

शेर के हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी। परिजन घायल को उपचार के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया।

पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करना तो दूर की बात है। जानकारों का मानना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई की वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH