छत्तीसगढ़ - कमला प्रसाद को नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने दिया धोखा , लाखो खर्च करने के बाद भी नही बने अध्यक्ष

बलरामपुर , 05/03/2025 7:24:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कमला प्रसाद को नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने दिया धोखा , लाखो खर्च करने के बाद भी नही बने अध्यक्ष

बलरामपुर 05 मार्च 2025 - बलरामपुर जिले में जनपद पंचायत राजपुर के चुनावों में एक अनोखी कहानी सामने आई है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता कमला प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन बावजूद इसके उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कमला प्रसाद सिंह ने जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और उनकी पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर सफलता हासिल की।

अध्यक्ष पद के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से उन्होंने 19 निर्वाचित सदस्यों में से 14 को अपने साथ लिया। इन सभी को 2 लाख रुपये की गाड़ी बुक कर तीर्थ यात्रा कराई गई। 10 दिन तक मैहर, अमरकंटक और खोपा तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया गया। जनपद सदस्यों ने जीत दिलाने की कसम भी खाई लेकिन फिर भी कमला प्रसाद सिंह चुनाव हार गए।

एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कमला प्रसाद सिंह ने कहा की हमने पूरा प्रयास किया, सदस्यों को अपने साथ रखा, तीर्थ यात्रा कराई, सबने जीत दिलाने की कसम भी खाई लेकिन आखिरकार हम चुनाव हार गए। जीत के लिए की गई हमारी यह कोशिश भी नाकाम रही।

यह मामला अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन चुका है। चुनावी रणनीति में धार्मिक यात्रा और वादों के बावजूद हार की यह कहानी कई सवाल खड़े कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH