छत्तीसगढ़ में जमीन का एक टुकड़ा भाई बहन के रिश्ते पर पड़ा भारी , बहन की हत्या कर भाई करता रहा लाश की चौकीदारी ,,

बिलासपुर , 22-11-2020 11:11:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में जमीन का एक टुकड़ा भाई बहन के रिश्ते पर पड़ा भारी , बहन की हत्या कर भाई करता रहा लाश की चौकीदारी ,,
बिलासपुर 22 नवम्बर 2020 -  भाई ने अपनी बहन की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह जमीन का बटवारा मांग रही थी। हत्या के बाद वह घंटो लाश के पास बैठा रहा, फिर घर आ गया, मन नहीं माना तो फ़िर रात में देखने गया, कि कहीं उसकी बहन के मृत शरीर को जानवरों नें नुकसान तो नहीं पहुचाया फिर अपराध बोध से ग्रसित होकर थाने पहुंचा, पुलिस को बहन की हत्या की बात बताई। घटना कोटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमाली की है।

जानकारी के अनुसार करीब 15 साल से मायके में रह रही परित्यक्ता महिला का जमीन में हिस्सा मांगना भाई को रास नहीं आया, इसलिए उसने अपनी ही बहन की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या कर दी। 

दिल दहला देने वाली यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली की है, यहां लमेरपारा में रहने वाली 40 वर्षीय रामबाई भानु अपने शादी के कुछ समय बाद ही पति को छोड़कर मायके में आकर रह रही थी। 

बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से रामबाई अपने पिता और मामा की जमीन का हिस्सा बटवारा मांग रही थी। जमीन बंटवारे की इस मांग से नाराज उसके ही सगे भाई  फेंकूराम भानु नें उसे शनिवार को डोंगरी दलहा पहाड़ के पास ले गया, और कुल्हाड़ी मारकर उसकी जान ले ली। 

बहन की हत्या के बाद भाई शाम 4:00 बजे से लेकर रात करीब 10:30 बजे तक उसके शव की रखवाली करता रहा। इसके बाद वह थक कर घर लौट आया। बहन के शव को जानवरों ने नुकसान तो नहीं पहुंचाया यह देखने एक बार फिर सुबह वह जंगल गया। जिसके बाद आत्मग्लानि के चलते वह खुद कोटा थाने पहुंचा और पुलिस को बहन की हत्या के विषय में बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उसके इस इकबालिया बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। 

उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोटा पुलिस फेकू राम भानु के साथ मौका ए वारदात पर पहुंची। रामबाई भानू की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और हत्यारे भाई फेंकू राम भानु को गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़ में जमीन का एक टुकड़ा भाई बहन के रिश्ते पर पड़ा भारी , बहन की हत्या कर भाई करता रहा लाश की चौकीदारी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH