राजधानी रायपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही , भारी असलहे के साथ दो दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार ,,
रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
रायपुर 22 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार हो रहे अपराध के मामलो में बढ़ोतरी को देखते हुए राजधानी पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले को चाकूबाजों, चाकू रख कर घुमने वालों, आवासीय कालोनियों के आसपास देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी , गुटबाजी करने वालों , बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों एवं देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घुमने वालों की चेकिंग करने तथा नशा का काला कारोबार करने वालों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।
जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित रायपुर पुलिस के सैकड़ो अधिकारियों , कर्मचारियों द्वारा शहर के अलग - अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये आर्म्स एक्ट के प्रकरण में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 नग चाकू , तलवार एवं फरसा जप्त किया गया।
वही आबकारी एक्ट के तहत 03 आरोपी , नारकोटिक्स एक्ट के तहत 04 आरोपी सहित कुल 36 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया है। राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा की शहर में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए यपुर पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
















