छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड वनकर्मी को बंधक बनाकर लाखो की लूट , तीन नकाबपोशो ने दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा , 27/02/2025 11:05:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड वनकर्मी को बंधक बनाकर लाखो की लूट , तीन नकाबपोशो ने दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर 27 फरवरी 2025 - सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा में रिटायर्ड वनकर्मी व व्यवसायी राधे श्याम गुप्ता के घर लूट की बड़ी घटना हुई है। तीन नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने बुधवार की रात व्यवसायी परिवार को बंधक बनाकर दो लाख नकद सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। लगभग 10 लाख की लूट की घटना में शामिल लुटेरों की करतूत CCTV में भी कैद हुई है। इसी आधार पर पुलिस की जांच तेज हो गई है।

सीतापुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर नवापारा में सेवानिवृत्त वन कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता का दो मंजिला मकान व दुकान है। गुरुवार की रात परिवार के सदस्य भोजन के बाद अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात तकरीबन डेढ़ बजे के बीच सेवानिवृत्त वनकर्मी एवं व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता के दो मंजिला घर में तीन नकाबपोश घुसे। पहली मंजिल पर सो रहे व्यवसायी के बड़े बेटे का कमरा बाहर से बंद कर दिया। घर के अंदर वाली सीढ़ी से होते हुए नीचे के कमरे में पहुंचे।

उन्होंने राधेश्याम एवं बगल में सो रहे उनके छोटे बेटे का कमरा खुलवाया और उन्हें बंधक बना लिया। परिवार ने बताया की लुटेरे आपस में बातचीत के दौरान झारखंड में बोली जाने वाली स्थानीय भाषा का उपयोग कर रहे थे। लुटेरों के शिकार बने परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके बोलचाल की भाषा अलग-अलग थी। वे आपस में बातचीत के दौरान जिस भाषा का उपयोग कर रहे थे,वह सुनने में झारखंड जैसा लग रहा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH