छत्तीसगढ़ - निकाह के 20 साल बाद पत्नी को तलाक देकर साली को बनाया बेगम , मामला पंहुचा थाने

धमतरी , 26-02-2025 11:48:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निकाह के 20 साल बाद पत्नी को तलाक देकर साली को बनाया बेगम , मामला पंहुचा थाने

धमतरी 26 फरवरी 2025 - शादी के 20 साल बाद पत्नी से मन ऊब गया तो तलाक देकर सगी साली को बेगम बनाकर पति घर पहुंच गया. समझाइश के बाद भी पति के नहीं मानने पर पहली पत्नी न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंची. पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ कुरुद थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

पीड़िता आरिफा खातून ने बताया कि उसकी अशरफ अली के साथ 20 साल पहले शादी हुई है, जिससे उनकी तीन बेटियां हैं. पति उसे बहुत प्रताड़ित करने लगे थे, इसके बाद तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से चले गए थे, जिसके बाद अपनी सगी साली को निकाह करके घर ले आए. इसके बाद फिर से उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन फिर से मुंह जबानी तलाक दे दिया।

आरिफा खातून ने बताया कि इसके बाद उनके पति को समझाइश सामाजिक बैठक में धार्मिक नेताओं और समाज के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में कुरान और हदीस का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन यहां भी उसके पति ने किसी की भी बात को मानने से इनकार करते हुए तलाक दे देने का फैसला सुना दिया।

पीड़ित महिला ने कहा कि अब वह न्याय की गुहार लगाने थाने आई है. महिला की शिकायत पर कुरुद थाने में मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध कायम किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH