छत्तीसगढ़ - निजी स्कूल में ब्लास्ट के मामले में बड़ा खुलासा , शिक्षिका को उड़ाने की थी प्लानिंग

बिलासपुर , 23/02/2025 2:56:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निजी स्कूल में ब्लास्ट के मामले में बड़ा खुलासा , शिक्षिका को उड़ाने की थी प्लानिंग

बिलासपुर 23 फरवरी 2025 - बिलासपुर में सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका से नाराज होकर आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्लानिंग के तहत ब्लास्ट किया था। खुशकिस्मति से शिक्षिका बच गयी, जबकि चौथी कक्षा की मासूम छात्रा इसकी शिकार बन गयी। यह हादसा शुक्रवार सुबह सवा दस बजे हुआ, जब स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 8वी कक्षा के दो छात्र और दो छात्राओं ने शिक्षिका को निशाना बनाने के लिए पटना से ऑनलाइन विस्फोटक मंगवाया था। इस विस्फोटक को स्कूल के बाथरूम में लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसकी चपेट में चौथी कक्षा की छात्रा आ गई। धमाके के बाद घायल छात्रा ने रोते हुए उसी छात्रा की ओर इशारा किया, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया था। 

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों छात्रों ने स्नैपडील एप से 15 दिन पहले ऑनलाइन सोडियम मंगवाया था। एक छात्र ने अपने बुआ के मोबाइल से इसका ऑर्डर दिया था। पुलिस अब उस बुआ से भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी इन छात्रों ने स्कूल परिसर में इसी विस्फोटक से एक छोटा धमाका किया था, लेकिन किसी को चोट न लगने के कारण स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबा दिया था। इस बार स्थिति गंभीर हो गई।

पुलिस ने BNS की धारा 124 A ( ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर किसी को हानि पहुंचाने ) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है।स्कूल प्रबंधन ने घटना में शामिल छह विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया है वही धमाके में घायल छात्रा स्तुति मिश्रा को गंभीर हालत में बर्न केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH