छत्तीसगढ़ - निजी स्कूल में ब्लास्ट का मामला , 02 छात्र और चार छात्राओं ने ऑनलाइन मंगाया था विस्फोटक

बिलासपुर , 22/02/2025 7:11:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निजी स्कूल में ब्लास्ट का मामला , 02 छात्र और चार छात्राओं ने ऑनलाइन मंगाया था विस्फोटक

बिलासपुर 23 फरवरी 2025 - शहर के सेंट विन्सेंट पल्लोटी स्कूल के सोडियम ब्लास्ट मामले में एक्शन लेते हुए स्कूल के चार छात्रा और दो छात्र को निष्कासित कर दिया गया है. ये सभी 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं. इस मामले में चार प्राचार्यों की जांच समिति गठित की गई है. समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में स्कूल प्रबंधन ने खुलासा किया है कि विस्फोटक सामग्री ऑनलाइन मंगाई गई थी, जिसे स्कूल के ही आठवीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने टॉयलेट में रखा था. कुछ स्टूडेंट्स की पहचान कर ली गई है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बता दें कि शुक्रवार को स्कूल के वॉशरूम में जोरदार धमाका हुआ था. जिसमें चौथी कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई थी. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। शुक्रवार को घटना के बाद से पीड़ित छात्रा के परिजन में भारी आक्रोश है. आज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया. स्कूल प्रबंधन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने शहर के अलग-अलग स्कूलों के 4 प्राचार्यों की जांच समिति गठित की है. समिति के सदस्य आज स्कूल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर हैं. जांच टीम का कहना है कि जल्द रिपोर्ट तैयार कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सिविल लाइन पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है. फिंगरप्रिंट और FSL एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल की जांच की है पुलिस ने स्कूल के CCTV कैमरों के फुटेज जब्त किए हैं, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH