एक साथ 21 IPS अफसरों का तबादला , 7 जिलों के SSP भी बदले , देर रात हुआ आदेश जारी

देश , 22/02/2025 5:09:23 AM
Anil Tamboli
एक साथ 21 IPS अफसरों का तबादला , 7 जिलों के SSP भी बदले , देर रात हुआ आदेश जारी

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2025 - पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. राज्य की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. इस सम्बन्ध में शुक्रवार, 21 फरवरी को पंजाब सरकार ने ट्रांसफर और नियुक्ति आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, 7 जिलों के SSP बदले गए हैं. लुधियाना रेंज की पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस धनप्रीत कौर का भी ट्रांसफर किया गया है. IPS धनप्रीत कौर को जालंधर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. जालंधर के पुलिस आयुक्त आईपीएस स्वपन शर्मा को फिरोजपुर रेंज बनाया गया है. इसी तरह पंजाब, चंडीगढ़ के एआईजी, कार्मिक-द्वितीय अखिल चौधरी को श्री मुक्तसर साहिब का SSP नियुक्त किया गया है. पंजाब ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आईपीएस जगदाले नीलांबरी को लुधियाना रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ के अतिरिक्त आईजी गुरमीत चौहान को फिरोजपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है. होशियारपुर के एसएसपी आईपीएस सुरेंद्र लांबा को पंजाब, चंडीगढ़ के एआईजी कार्मिक-प्रथम के पद पर तैनात किया गया है. अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी आईपीएस चरणजीत सिंह को मोहाली इंटेलिजेंस एआईजी बनाया गया है. गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस डी हरीश कुमार ओमप्रकाश को मोहाली इंटेलिजेंस एआईजी नियुक्त किया गया है। 

फिरोजपुर एसएसपी आईपीएस सौम्या मिश्रा को पंजाब चंडीगढ़ एआईजी कार्मिक-द्वितीय के पद पर स्थानांतरित किया गया है. बरनाला के एसएसपी आईपीएस संदीप कुमार मलिक को होशियारपुर का एसएसपी बनाया गया है. वहीँ मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जी नागेश्वर राव ने मंगलवार को पंजाब सतर्कता ब्यूरो के नए मुख्य निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH