छत्तीसगढ़ - चुनाव हारने के बाद मचाया जमकर उत्पात , महिला प्रत्याशी सहित 09 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर , 21/02/2025 3:53:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनाव हारने के बाद मचाया जमकर उत्पात , महिला प्रत्याशी सहित 09 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर 21 फरवरी 2025 - चुनाव के दिन मतदान दल को बंधक बनाने और पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। हारे हुए प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में मतदान के बाद देर रात मतगणना प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि सरपंच पद की हारी हुई प्रत्याशी पद्मावती कांगो ने अपने पति और समर्थकों के साथ मिलकर पुनर्मतगणना (रिकाउंटिंग) की मांग करते हुए मतदान दल को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही सरपंच प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि चार पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद उत्पातियों को खदेड़ कर मतदान दल को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी, उसके पति सहित 14 नामजद और अन्य 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH