छत्तीसगढ़ - तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लाखो की लूट , रईस बाप के बिगड़ैल बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ , 19/02/2025 7:33:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लाखो की लूट , रईस बाप के बिगड़ैल बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ 20 फरवरी 2025 - रायगढ़ जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम इलाके में स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है. एक युवक ग्राहक बनकर शॉप पर आया और लाखों रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक रईसजादा बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के ठीक सामने स्थित टाटा कंपनी के ब्रांडेड ज्वेलरी शाॅप तनिष्क ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास शहर के ढिमरापुर में रहने वाला एक युवक क्षितिज अग्रवाल 27 साल अपनी कार से पहुंचा और ज्वेलरी शाॅप में कार्यरत कर्मचारियों को सोने के चेन दिखाने की बात कही. जैसे ही कर्मचारी ने उसे चेन दिखाया वह उसे लेकर दिनदहाड़े अपनी कार से सब के सामने से फरार हो गया।

तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह के अनुसार सोने की चेन की कीमत करीब 4.25 लाख रुपये है. इस घटना के बाद तनिष्क ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लाखों की सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम देने वाला युवक शहर के एक बड़े होटल संचालक का बेटा है।

इस घटना के बाद पूरे मामले को दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है. मामले में सिटी कोतवाली के प्रभारी थाना प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि तनिष्क ज्वेलर्स के मैनेजर हर्षदीप सिंह की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 309, 4 के तहत अपराध दर्ज कर कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH