आरक्षक पति को था पत्नी का किसी अन्य ब्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक , पति के शक को दुर करने के लिए पत्नी ने उठाया यह कदम ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आरक्षक पति को था पत्नी का किसी अन्य ब्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक , पति के शक को दुर करने के लिए पत्नी ने उठाया यह कदम ,,
फतेहाबाद 21 नवम्बर 2020 - हरियाणा के फतेहाबाद में अवैध संबंधों के शक में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया. हरियाणा पुलिस में तैनात जवान ने पत्नी द्वारा जन्म देने वाली दूसरी संतान को नाजायज बताकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया. इस बात से नाराज पत्नी मायके चली गई. दो माह से पति-पत्नी अलग रह रहे थे. विगत दिवस दोनों का फोन पर फिर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा का रहने वाला नरेश हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है. उसकी शादी इसी जिले के गांव सुखमनपुर की रहने वाली संजू के साथ हुई थी. बताया गया है कि पति से झगड़े के बाद बीते दो महीने से संजू अपने मायके में रह रही थी।

बीते दिन जब मायके वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी संजू ने तीन साल के बेटे के साथ तीन महीने के बेटे की भी हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद भी फंदे पर लटक गई. जब परिवार के लोग घर लौटकर आए, तो ये नजारा देख उनके होश उड़ गए. सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने परिवारीजनों के बयान दर्ज किए. मृतक महिला के चचेरे भाई दिलीप ने बताया कि संजू दो माह से अपने मायके में रह रही थी. तीन माह पहले संजू ने एक बेटे को जन्म दिया. संजू का पति इस बेटे को किसी और का बता रहा था. इस वजह से पति और पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद संजू मायके आ गई. उसने बताया कि पति नरेश ने उसके चरित्र को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए हाल ही में तलाक देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

शुक्रवार को भी उन दोनों के बीच फोन पर बात हुई. दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ, जिसकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी है. इस झगड़े के बाद संजू बहुत दुखी थी. वह पति द्वारा तलाक मांगे जाने से परेशान हो गई थी

वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे फतेहाबाद डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि मृतक महिला के परिवारीजनों के बयान दर्ज किये गये हैं. तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक महिला का पति हरियाणा पुलिस का सिपाही बताया गया है. इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH