छत्तीसगढ़ - कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा , बड़े नेताओं पर लगाया यह आरोप

राजनाँदगाँव , 18-02-2025 9:42:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा , बड़े नेताओं पर लगाया यह आरोप

राजनांदगांव 18 फरवरी 2025 - हार की हैट्रिक पर कांग्रेस के बड़े नेताओं पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट रहा है। इन सबके बीच राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आयी है, जहां राजनांदगाव जिले के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। भागवत साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने ही पार्टी के नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, हेमा देशमुख पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया है। 

भागवत साहू ने कांग्रेस मुक्त साहू समाज की घोषणा की है। भागवत साहू ने पूर्व मेयर हेमा देशमुख और उनके बेटे मानव देशमुख पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ काम करने का आरोप लगाया है। राजनांदगांव कांग्रेस कमेटी और जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है। 

क्षेत्र क्रमांक 3 से भगवात साहू ने जिला पंचायत चुनाव लड़ा था। लेकिन वो कांग्रेस के बागी अंगेश्वर देशमुख से जिला पंचायत का चुनाव हार गये। उन्होंने कहा कि उनकी हार की वजह डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू और पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवाज खान है। इन सभी ने कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर घात के चलते उनकी हार हुई है, इसलिए वो अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..

छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश

छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा

सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ

जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH