छत्तीसगढ़ - युवक की नही हो रही थी शादी , बार- बार टूट जा रहा था रिश्ता , लगा ली फांसी

रायगढ़ , 12/02/2025 2:09:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक की नही हो रही थी शादी , बार- बार टूट जा रहा था रिश्ता , लगा ली फांसी

रायगढ़ 12 फरवरी 2025 - रायगढ़ जिले से खुदकुशी एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. शादी का सपना सजाए युवक ने रिश्ता तय न होने से निराश होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनकेला निवासी फाडीराम राठिया (24 वर्ष) की आज उसके ही कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली. बताया जा रहा है कि परिजन कल रात पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे. आज सुबह जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. किसी तरह दरवाजा खोलकर जब अंदर गए तो उन्होंने देखा कि युवक प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था। 

फांसी पर लटकती लाश मिलने के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

परिजनों ने बताया कि फाडीराम राठिया की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन बार-बार रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में रहता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल, लैलूंगा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन

बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH