साले की जगह परीक्षा देना जीजा को पड़ा भारी , जीजा और साले दोनो को हुई दो-दो साल की सजा

मध्य प्रदेश , 11/02/2025 7:43:32 PM
Anil Tamboli
साले की जगह परीक्षा देना जीजा को पड़ा भारी , जीजा और साले दोनो को हुई दो-दो साल की सजा

रतलाम 12 फरवरी 2025 - न्यायालय ने फर्जी तरीके से साले की जगह जीजा द्वारा परीक्षा देने के मामले में आरोपी गोपाल जाट निवासी ग्राम पंचेड व उसके जीजा देवकरण चौधरी निवासी ग्राम कंसेर को धारा 419 में दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उन पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया। फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जावरा हर्षिता पिपरेवार ने सुनाया। 

सहायक मीडिया सेल प्रभारी भूपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया कि 15 जून 2015 को शासकीय स्कूल कालूखेडा में भोज मुक्त विश्वविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष के आधार पाठ्यक्रम विषय की परीक्षा थी। परीक्षार्थी गोपाल जाट निवासी पंचेड को परीक्षा में शामिल होना था, किंतु गोपाल के स्थान पर उसका जीजा देवकरण चौधरी निवासी ग्राम कंसेर परीक्षा दे रहा था। 

पर्यवेक्षक कालुराम परिहार द्वारा उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर कराते समय प्रवेश पत्र पर फोटो का मिलान करने पर मिलान नहीं हुआ। इस पर केन्द्राध्यक्ष संजना चौहान को सूचना दी गई थी। वे परीक्षा कक्ष में पहुंची तथा चेक किया तो परीक्षार्थी गोपाल के स्थान पर उसका जीजा देवकरण उत्तर पुस्तिका में प्रश्न हल करते पाया गया था। 

पूछताछ करने पर देवकरण चौधरी ने बताया था कि वह गोपाल जाट के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। इस पर कालूखेड़ा थाने पर गोपाल व देवकरण चौधरीके खिलाफ रिपोर्ट की गई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH