छत्तीसगढ़ - गांव में नही थम रहा है मौतों का सिलसिला , 03 दिन में गई 09 लोगो की जान , PM रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार

बिलासपुर , 10-02-2025 1:21:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव में नही थम रहा है मौतों का सिलसिला , 03 दिन में गई 09 लोगो की जान , PM रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार

बिलासपुर 10 फरवरी 2025 - कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक 9 ग्रामीणों की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. वहीं ग्रामीणों की मौत पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर मौतों का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि फूड पॉइजनिंग, सर्पदंश और कार्डियक अरेस्ट बताया है. वहीं प्रशासन की रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

बता दें कि गंभीर हालात में सिम्स अस्पताल में भर्ती पवन कश्यप की आज मौत हो गई है. इस तरह से जहरीली शराब से होने वाली मौतों की संख्या अब 9 तक पहुंच गई है. पवन कश्यप को एक दिन पहले ही इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था. 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है, लेकिन असल कारण बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं परिजनों ने बताया कि चुनाव के दौरान आसानी से शराब उपलब्ध होने की वजह से यह स्थिति बनी है. परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस की जांच को लेकर असंतोष जताया है. मृतक के रिश्तेदारों ने मुआवजे की मांग की है. मामले को दबाए जाने की स्थिति में चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी भी दी जा रही है।

 मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी. ग्रामीणों के मुताबिक बीते बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था. शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली. ग्रामीणों का कहना है कि 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग अंजनी पटेल, डोमरा पटेल, गोलू देवांगन, बबलू पटेल, बुटीक पटेल सिम्स में भर्ती हैं। 

इन लोगों की हुई मौत देव कुमार पटेल (45 वर्ष) शत्रुहन देवांगन (40 वर्ष) कन्हैया लाल पटेल (60 वर्ष) कोमल प्रसाद लहरे (56 वर्ष) बलदेव पटेल (52 वर्ष) कोमल देवांगन ऊर्फ नानू रामूराम सुनहले (50 वर्ष) पवन कश्यप बुधराम पटेल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH