न्यायधानी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लिया यह फैसला , अगर आपको न्यायधानी आना हो तो पहले कराना होगा ,,

बिलासपुर , 21-11-2020 6:54:33 AM
Anil Tamboli
न्यायधानी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लिया यह फैसला , अगर आपको न्यायधानी आना हो तो पहले कराना होगा ,,
बिलासपुर 21 नवम्बर 2020 - न्यायधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर नियंत्रण की मंशा से शहर और जिले की सीमाओं पर बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करने की तैयारी की जा रही है। 

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रस्ताव के बाद कलेक्टर ने इसे मंजूरी दे दी है। अब इसके लिए स्वास्थ्य विभाग रूपरेखा तैयार करने में जुट गई है। 

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने जिले के सभी बीएमओं की स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेंटर में बैठक लेते हुए कहा गया है कि जिले में आने वाले हर व्यक्ति का एंटीजन टेस्ट करना है। जिसकी रिपोर्ट पांच-सात मिनट में आ जाएगी। अगर वहां लोग पॉजिटिव निकलें तो उनके जिलों को इसकी सूचना देकर वहां अस्पताल में भर्ती करने या होम आइसोलेशन का सुझाव दिया जाएगा। 

किस ब्लॉक में कितने टीम बनाए जाएंगे इसकी रुपरेखा सभी बीएमओं को देने के निर्देश दिए गए है। सीएमएचओं महाजन ने कहा कि देश के दूसरे प्रदेश व जिलों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। न्यायाधानी में संक्रमण अधिक न फैले, इसके लिए जरूरी उपाय करने होंगे। शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को सीमा पर ही एंटीजन टेस्ट कर लिया जाए यदि वे पॉजिटिव आते हैं तो संबंधित जिले को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाए अगर मरीज बिना व हल्के लक्षण वाले हों तो होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा सकती है। 

सीएमएचओं डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि कोरोना के शुरुवाती दिनों में भी जिले के सीमा में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई थी लेकिन उस समय थर्मल स्कैनिंग किया जाता था ऐसे में एक बार फिर रायपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग के भोजपुरी टोल प्लॉजा, गौरेला पेड्रा मरवाही के सीमा से लगे केंदा चेकपोस्ट, तखतपुर के बेलसरी, बेलतरा और मस्तुरी में दो जगह स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम तैनात करेगी जहां दुसरे जिले से आने वाले लोगो का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH