छत्तीसगढ़ - शराब से नही बल्कि इस वजह से हुई थी 07 लोगो की मौत , जांच में हुआ खुलासा

बिलासपुर , 08/02/2025 7:57:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब से नही बल्कि इस वजह से हुई थी 07 लोगो की मौत , जांच में हुआ खुलासा

बिलासपुर 09 फरवरी 2025 - बिलासपुर जिले के लोफंदी गांव में सात लोगों की संदिग्ध मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि इन मौतों का कारण जहरीली शराब का सेवन हो सकता है, लेकिन जिला प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें बताया गया है ग्रामीणों की मौत का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि फूड पॉइजनिंग और सर्पदंश से हुई है।

वहीं प्रशासन की टीम ने एक शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है. फिलहाल, गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लोफंदी निवासी श्रवण देवांगन के घर 3 से 6 फरवरी के बीच शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें गांव के लोगों को सामूहिक भोज में आमंत्रित किया गया। 

ग्रामीणों के अनुसार, 6 फरवरी को कुछ लोगों ने नदी किनारे मछली पकाकर खाई थी, जिसके बाद से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी. पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और सुस्ती जैसे लक्षण सामने आने के बाद कई ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने जांच में पाया कि 5 फरवरी को देवप्रसाद पटेल और शत्रुहन देवांगन की मौत हुई थी. देवप्रसाद पटेल की मौत को सर्पदंश से हुई मृत्यु बताया गया है, जिसकी पुष्टि उसके बेटे के बयान और पुलिस रिकॉर्ड से हुई है। जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने अधिकतर मृतकों का अंतिम संस्कार खुद ही कर दिया और इस संबंध में किसी भी विभाग को सूचना नहीं दी गई. हालांकि, प्रशासन की टीम ने मृतक रामूराम सुनहले के शव को मौके से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा. सिम्स से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में ‘मृत्यु का कोई विशेष कारण अभी नहीं बताया जा सकता है, बिसरा , हिस्टो पैथोलॉजी एवं ब्लड एनालिसिस रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का निष्कर्ष निकाला जा सकेगा। 

 मृतकों के नाम..

कन्हैयालाल पटेल (60 वर्ष) , शत्रुहन देवांगन (40 वर्ष) , बलदेव पटेल (52 वर्ष) , कोमल प्रसाद लहरे (56 वर्ष) , रामूराम सुनहले (50 वर्ष) , कुन्नू देवांगन (35 वर्ष) , देव कुमार पटेल (45 वर्ष)।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH