छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हुआ पवित्र रिश्ता शर्मसार , बेटे की मदद से ससुर ने बहु से किया दुष्कर्म ,,

बिलासपुर , 21-11-2020 5:51:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हुआ पवित्र रिश्ता शर्मसार , बेटे की मदद से ससुर ने बहु से किया दुष्कर्म ,,
बिलासपुर 21 नवम्बर 2020 - पति और ससुर ने जबरदस्ती शराब पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने मायके वालो को सूचना दी। पीड़िता रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंची, जिसकी शिकायत पर मल्हार पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

बेलगहना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मल्हार क्षेत्र के आटो चालक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। 50 वर्षीय ससुर अपनी बहू को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता था। 

महिला लोकलाज के भय से काफी दिनो तक नव विवाहिता चुप रही गुरुवार की शाम भी ससुर ने महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की तब नव विवाहिता ने इसका विरोध किया तब उसके साथ मारपीट की गई। 

शाम को महिला का पति आटो चलाकर लौटा तो उसने घटना की जानकारी दी इस पर पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी की पिटाई कर दी। फिर युवक ने पत्नी को शराब पिलाई। इसके बाद पिता व पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला को बंधक बना लिया। 

महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे मुक्त कराया , महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है , पुलिस ने धारा 376, 342,323, 506 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर हैवान पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है

बता दें, आरोपी पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी की थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH