युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 04 गुंडा बदमाश 06 महीने के लिए जिला बदर , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बिलासपुर , 07-02-2025 2:55:24 PM
Anil Tamboli
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 04 गुंडा बदमाश 06 महीने के लिए जिला बदर , कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बिलासपुर 07 फरवरी 2025 - बिलासपुर जिले के चार गुंडा बदमाश को कलेक्टर ने 6 महीने के लिए जिला बदर किया है. इसमें युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं. अलग-अलग धाराओं के तहत सभी के खिलाफ अपराध दर्ज है. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई है. जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।

इसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, मैडी राव सहित 4 आरोपियों का जिलाबदर किया गया है। बदमाशों के खिलाफ थानों में जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो, चोरी, गुंडागर्दी, पैसों की अवैध वसूली जैसे कई अपराध दर्ज हैं। 

जिलाबदर किए गए सभी अपराधियों को 24 घंटे के भीतर शहर छोड़ने कहा गया है। इस दौरान 6 महीने तक उन्हें बिलासपुर जिले के साथ ही जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, GPM और बलौदाबाजार जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और FIR भी दर्ज किया जाएगा। 

जिन बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर का आदेश जारी किया गया है। उनके खिलाफ पास्को, गुंडागर्दी, धमकाने, चोरी, वसूली जैसे मामलों में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थाना में कई गंभीर केस भी है। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव के खिलाफ तारबाहर थाना सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों में गुंडागर्दी, गाली-गलौज, मारपीट, चोरी और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। समीर उर्फ बकरा मुड़ी के खिलाफ सिरगिट्टी और आस-पास के थानों में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज, एनडीपीएस, अगवा कर शारीरिक शोषण करने और पॉस्को एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH