आश्चर्यजनक लेकिन सत्य , पूरा गाँव , पूरा परिवार कोरोना संक्रमित लेकिन एक शख्श रहा संक्रमण से अछूता , वजह जानिए इस खबर मे ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आश्चर्यजनक लेकिन सत्य , पूरा गाँव , पूरा परिवार कोरोना संक्रमित लेकिन एक शख्श रहा संक्रमण से अछूता , वजह जानिए इस खबर मे ,,
हिमाचल प्रदेश 20 नवम्बर 2020 - हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के थोरांग गांव में 52 वर्षीय भूषण ठाकुर को छोड़कर बाकी सभी लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

गांव में सभी लोगों के संक्रमित होने से अधिक हैरान करने वाली बात यह है की सबके साथ रहते हुए भी एक शख्स का कोरोना वायरस की चपेट में नहीं आना। 

आखिर यह कैसे संभव हुआ भूषण ठाकुर इस सवाल के जवाब में जो बताते हैं वह सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करने वाला है। आबादी और संक्रमित केस के अनुपात के मामले में लाहौल स्फीति घाटी प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित जिला है। कोरोना केसों में तेजी से वृद्धि की वजह से प्रशासन को पर्यटकों की आवाजाही को भी रोहतांक टनल के उत्तर तक ही सीमित करना पड़ा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, मनाली-लेह हाईवे पर स्थित थोरांग गांव में अभी महज 42 निवासी हैं, क्योंकि अधिकतर लोग सर्दियों की वजह से कुल्लू जा चुके हैं। गांव में बचे लोगों ने पिछले दिनों कोरोना जांच कराई तो पता चला कि 42 में से 41 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

परिवार में पांच लोगों के संक्रमित हो जाने के बावजूद वायरस की चपेट में आने से बच गए भूषण ने बताया की वे एक अलग कमरे में रहते हुए पिछले कई दिनों से अपना खाना खुद पका रहे है।

भूषण ठाकुर ने बताया की टेस्ट परिणाम सामने आने तक मैं परिवार के साथ ही था। हालांकि, मैं सभी प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन कर रहा था, जैसे हाथ धोना, फेस मास्क पहनना और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखना।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ दिन पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में सभी गांव वाले एकत्रित हुए थे। गांव में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के पीछे यही वजह बताई जा रही है। आसपास के गांवों में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं। 

लाहौल-स्फीति के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पालजोर ने कहा कि उनकी टीम लोगों से आगे आकर टेस्ट करवाने को कह रही है। जिले में अब तक 856 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्फीति के गांवों में बड़ी संख्या में लोगों का संक्रमित होना भी चिंता का विषय है। स्फीति के रांगरिक गांव में 28 अक्टूब को 39 लोग संक्रमित पाए गए ते तो छोटे से हरलिंग गांव में भी 19 लोग संक्रमित मिले थे। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH