छत्तीसगढ़ - जिले में बर्डफ्लू की पुष्टि , नष्ट किये गए हजारों मुर्गियां , 10 km का एरिया सील

रायगढ़ , 01-02-2025 7:33:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिले में बर्डफ्लू की पुष्टि , नष्ट किये गए हजारों मुर्गियां , 10 km का एरिया सील

रायगढ़ 01 फरवरी 2025 - रायगढ़ जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रमण पर काबू पाने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से मुर्गी के शव का सैंपल भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से रायगढ़ से भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद रायगढ़ जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। 

इस जानकारी के बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक मीटिंग लेकर सक्रमण की रोकथाम के लिए रात में ही सरकारी पोल्ट्री फार्म में टीम ने पहुंचकर बड़ी संख्या में मुर्गी और चूजों के साथ ही अंडो को नष्ट किया गया। 

रायगढ़ में बर्डफ्लू की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में मुर्गी, चूजे, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सरकारी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ताकि कोई पोल्ट्री फार्म के नजदीक नहीं पहुंच सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH