छत्तीसगढ़ - आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लगा था CCTV कैमरा , मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

बिलासपुर , 30/01/2025 8:37:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लगा था CCTV कैमरा , मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

बिलासपुर 31 जनवरी 2025 - अगर किसी स्कूल के बाथरूम में CCTV कैमरा लगा हो और उसमें कैद छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए, तो कैसा बवाल मचेगा? ऐसा ही बाथरूम में CCTV कैमरा लगाने का मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आया है. इस घटना ने  पालकों, छात्रों और प्रशासन में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

बाथरूम में CCTV लगाने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत CCTV के को हटाने की बात कही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयज टॉयलेट के अंदर CCTV कैमरा लगा हुआ है, ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल प्रबंधन इतनी गंभीर लापरवाही कैसे बरत सकता है। 

इस पूरे मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें प्रिंसिपल एम के मिश्रा ने वॉशरूम में तोड़फोड़ होने की वजह से टॉयलेट में डमी CCTV कैमरा लगाना बताया है, लेकिन प्रिंसिपल के द्वारा दिए गए अजीबो-गरीब बयान को लेकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कैमरा अगर डमी भी हो तो वहां नहीं लगाया जा सकता। 

वहीं इस संबंध में स्कूल के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ऑफिस में लगे मॉनिटर में सब दिखाई देता है. अब प्रिंसिपल द्वारा मामले में अलग-अलग सफाई दी जा रही है. हालांकि अब तक उन्होंने मीडिया के सामने आकर कोई भी बयान नहीं दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH