छत्तीसगढ़ - निर्दलीय प्रत्यासी के समर्थन में 100 से अधिक BJP कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

सुकमा , 30/01/2025 7:20:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निर्दलीय प्रत्यासी के समर्थन में 100 से अधिक BJP कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

सुकमा 31 जनवरी 2025 - सुकमा में एक बार फिर से BJP को बड़ा झटका लगा है। यहां 100 से अधिक लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 में दुर्कागुड़ा के सभी भाजपाईयों BJP के बागी अध्यक्ष प्रत्याशी लच्छू राम के समर्थन में पार्टी छोड़ी है। इसके पहले भी कई बड़े भाजपा नेताओं ने राजा मनोज देव के समर्थन में पार्टी छोड़ी थी। 

छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव के साथ पंचायत चुनाव भी होने जा रहा है। इसके साथ ही नाराजगी भी शुरू हो गई है। इसके पहले भी सुकमा में टिकट नहीं मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और एक साथ 18 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। 

इस्तीफा देने वालों में संगठन पदाधिकारी, वर्तमान पार्षद और पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव ने इस्तीफा दिया है। 

इन नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। चुनाव के समय दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH