सक्ती - कांग्रेस पार्षद प्रत्यासी का नामांकन हुआ रद्द , भाजपा के जितेश बने निर्विरोध पार्षद
सक्ती , 30-01-2025 8:18:05 PM
सक्ती 30 जनवरी 2025 - इस वक्त सक्ती जिले के नगर पंचायत बाराद्वार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा स्कूटनी के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्यासी का नामांकन फार्म रद्द हो गया है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्यासी के प्रस्तावक बना ब्यक्ति दूसरे वार्ड का मतदाता था साथ ही उस पर टैक्स भी बकाया था इसके चलते प्रस्तावक अयोग्य हो गया। प्रस्तावक के अयोग्य होने के चलते कांग्रेस प्रत्यासी का नामांकन रद्द कर दिया गया।
बता दे की नगर पंचायत बाराद्वार के माँ काली मंदिर वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा ने जितेश शर्मा को प्रत्यासी बनाया है और अब कांग्रेस प्रत्यासी का नामांकन रद्द होने से जितेश शर्मा निर्विरोध पार्षद बन है। हालांकि जितेश के विजयी घोषित होने का आधिकारिक एलान होना बाकी है।

















