छत्तीसगढ़ - हॉस्टल में रह कर 6वी पढ़ाई कर रही छात्रा हुई प्रेग्नेंट , ऐसे हुआ खुलासा

बलरामपुर , 29/01/2025 1:28:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हॉस्टल में रह कर 6वी पढ़ाई कर रही छात्रा हुई प्रेग्नेंट , ऐसे हुआ खुलासा

बलरामपुर 29 जनवरी 2025 - बलरामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। छटवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा गर्भवती हो गई है। छात्रा निजी स्कूल के हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद छात्रा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। बलरामपुर के कोरंधा थाना क्षेत्र की यह घटना है। 

बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। हाॅस्टल में एक तरफ लड़के और दूसरी तरफ लड़कियां रहती हैं। बीते दिनों छात्रा की अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे डाॅक्टर के पास लाया गया था। डाॅक्टरों ने जांच करवाई तो पता चला कि छात्रा प्रेग्नेंट है। इस जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी। छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे है। पुलिस छात्रा का मेडिकल जांच करवा रही है। 

पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा की जान पहचान स्कूल के ही दो लड़कों से है। एक नाबालिग छात्र हाॅस्टल में रहता है और दूसरा बाहर रहता है। पुलिस इन दोनों छात्रों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। ASP विश्व दीपक त्रिपाठी ने  बताया कि पीड़िता की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH