राजधानी पुलिस ने कुछ ही घण्टो के भीतर किया हिस्ट्रीशीटर के हत्या का खुलासा , हत्यारे कोई और नही बल्कि मृतक के ,,
रायपुर , 20-11-2020 3:37:27 PM
रायपुर 20 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है . आए दिन किसी न किसी की हत्या हो रही है . ताजा मामला टिकरापारा थाना इलाके से सामने आया है , जहां गुरुवार की देर शाम
निगरानी बदमाश की पत्थर से कुचलकर हत्या कर गई थी . मृतक की पहचान सुदामानगर निवासी भोले सिंह तांडी के रूप में की गई थी. हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक और आरोपियों के बीच में समय पारिवारिक विवाद चल रहा था . आज शाम भी इनका विवाद हुआ था . इसी वजह से उसके साले सुरेश तांडी और शंकर तांडी ने गुरुवार की शाम को पत्थर से सिर कुचलकर जीजा भोले सिंह ( निगरानी बदमाश ) को मौत के घाट उतार दिया था।
हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि भोले ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया . उसके सिर से बहुत खून बह चुका था . घर के पास भी पूरा खून ही खून नजर आ रहा है . हालांकि पुलिस ने हत्या के बाद दोनों आरोपी सालों को गिरफ्तार कर लिया है।














