छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ने लगा कोरोना का कहर , रायगढ़ जिला बना हॉटस्पॉट , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 20-11-2020 4:23:18 AM
रायपुर 19 नवम्बर 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 2149 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. और 146 कोरोना मरीज स्वास्थ्य उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के मुताबिक राजधानी रायपुर में 248 मरीज मिले है वहीं प्रदेश में आज कोरोना से 14 लोगों जान गई है. बता दें कि राज्य में अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19,421 है।
अगर बात करे गुरुवार को जिले वार मिले नए संक्रमितों की तो छत्तीसगढ़ में आज सबसे ज्यादा 254 मरीज रायगढ़ से आये है वहीं रायपुर में 248 नये केस आये हैं , जांजगीर में 208 , कोरबा में 179 , बिलासपुर में 101 , दुर्ग में 136 , राजनादगांव में 194 , बालोद में 89 , बेमेतरा में 36 , कबीरधाम में 32 , धमतरी में 89 , बलौदाबाजार में 57, महासमुंद में 81 , गरियाबंद में 29 , मुंगेली में 26 , जीपीएम में 13 , सरगुजा में 72 , कोरिया में 35 , सूरजपुर में 62 , बलरामपुर में 23 , जशपुर में 35 , बस्तर में 25 , कोंडागांव में 41 , दंतेवाड़ा में 37, सुकमा में 07, कांकेर में 21 , नारायणपुर में 03 और बीजापुर में 14 मरीज मिले हैं।














