इस बात को लेकर न्यायधानी में सफाई कर्मी ने किया महिला एल्डरमेन के साथ बदसलूकी और हाथापाई , थाने में नामजद FIR दर्ज ,,

बिलासपुर , 20-11-2020 1:58:49 AM
Anil Tamboli
इस बात को लेकर न्यायधानी में सफाई कर्मी ने किया महिला एल्डरमेन के साथ बदसलूकी और हाथापाई , थाने में नामजद FIR दर्ज ,,
बिलासपुर 19 नवम्बर 2020 - भरे बाजार में महिला एल्डरमैन से बदसलूकी कर मारपीट करने वाले निगमकर्मी को आयुक्त ने बर्खास्त कर दिया है, साथ ही पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी के बाद बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय की गृहमंत्री से शिकायत के बाद कुछ ही मिनटों में कार्रवाई की गई है।

ये पूरी घटना बिलासपुर के बृहस्पतिबाजार गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब की है। जब सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एल्डरमैन अजरा खान गई हुई थी, इसी दौरान सफाई काम में लगे निगमकर्मियों को निर्देश दिया कि बिना पानी डाले सफाई करने से लोगों को परेशानी हो रही है।

धूल ना उड़े, इसलिए पहले पानी का छिड़काव करो, ताकि लोगों को परेशानी ना हो। महिला एल्डरमैन की बातों को सुनकर एक निगमकर्मी तैश में आ गया और अजरा खान से उलझ पड़ा। भरे बाजार में निगमकर्मी महिला एल्डरमैन से बदतमीजी करने लगा और हाथापाई पर उतारू हो गया। इस मामले में सफाई सुपरवाइजर बिक्की यादव और संदीप डहरिया के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज किया गया है।

इस मामले की शिकायत महिला एल्डरमैन ने मौके से ही विधायक शैलेष पांडेय को दी, जिसके बाद शैलेष पांडेय ने इस मामले की पूरी जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दी। जिस पर तुरंत ही गृहमंत्री ने पहले तो दुर्व्यवहार करने वाले के ठेका कर्मी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया और फिर एसपी को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा।

इस मामले में विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी,मुझे इस मामले में शिकायत मिली थी,जिसके बाद मैंने तुरंत ही गृहमंत्री को अवगत कराया और गृहमंत्री के निर्देश पर आरोपी निगमकर्मी पर कार्रवाई की गयी है। मैं स्पष्ट कर दूं कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार होता है और जनता को हो रही परेशानी को लेकर महिला एल्डरमैन वहां गयी थी, जिनके साथ मारपीट की गयी, ये बहुत गंभीर मसला है, मैंने इसकी गंभीरता को देखते हुए ही तत्काल गृहमंत्री को इसकी जानकारी दी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH