छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से गिरी , हादसे में चालक की मौत
बिलासपुर , 25-01-2025 12:26:25 AM
बिलासपुर 25 जनवरी 2025 - बिलासपुर जिले के सरगोंड़ नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सरगोंड़ गांव के पास की है।
चालक की पहचान 35 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र का निवासी था। ट्रैक्टर के नदी में गिरने के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक रमेश की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के दोनों किनारों पर कोई सुरक्षा रेलिंग या बैरियर नहीं था, जिससे ट्रैक्टर सीधे नदी में जा गिरा।
















