छत्तीसगढ़ - धान खरीदी में 81 लाख का फर्जीवाड़ा , प्रबंधक सहित 04 के खिलाफ FIR दर्ज

रायगढ़ , 23/01/2025 12:48:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी में 81 लाख का फर्जीवाड़ा , प्रबंधक सहित 04 के खिलाफ FIR दर्ज

रायगढ़ 23 जनवरी 2025 - रायगढ़ जिले के तमनार धान संग्रहण केंद्र में करीब 81 लाख रूपये के धान की हेराफेरी का मामला सामने आया है। उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन करने के बाद अधिकारियों ने 80 लाख 95 हजार 960 रूपए के धान की हेराफेरी की पुष्टि की है। जिसके बाद शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस समिति के प्रबंधक, फड़ प्रभारी सहित 4 कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला रायगढ़ जिला के तमनार धान उपार्जन केंद्र का है। 

यहां उपार्जन केंद्र में करीब 81 लाख रूपये का धान गायब मिला। बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर 15 जनवरी को जांच टीम ने धान खरीदी केन्द्र तमनार में भौतिक सत्यापन करने पहुंची थी। जांच में पाया गया कि केन्द्र में जितना क्विंटल धान की बोरी दर्ज किया गया था, उतना मौके पर नहीं है। टीम की जांच में पाया गया कि केन्द्र में 2611.60 क्विंटल धान कम है और जिसका समर्थन मूल्य 80 लाख 95 हजार 960 रूपए है। 

इस गड़बड़ी के उजागर होते ही जांच टीम द्वारा जांच रिपोर्ट तैयार कर खाद्य विभाग में पेश किया गया। धान खरीदी में हुए इस बड़े घोटाले के खुलासे के बाद विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर शाखा प्रबंधक विमल सिंह ने उपार्जन केंद्र के प्रबधंक निलाद्री पटनायक , कम्पुयटर ऑपरेटर मधुबाला पटनायक, फड़ प्रभारी भरत लाल राठिया, बारदाना प्रभारी शिव शंकर भगत के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।

 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH